कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला अस्पताल बालोद के एनआरसी में भर्ती दस माह के काव्य साहू को पोलियों की दो बूंद पिलाकर किया। जिला अस्पताल में ही आंगनबाड़ी केन्द्र के 39 बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलायी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में शून्य से पॉच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान तीन दिवसों में सम्पन्न होगा। प्रथम दिवस में बूथ के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। द्वितीय एवं तृतीय दिवस को घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अस्पताल स्टॉफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

See also  मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *