महिला के हाथ मे लगे तीर को मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से निकाला गया

पहाड़ी कोरवा महिला के हाथ में लगे तीर को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के चिकित्सको के द्वारा सफल ऑपेरशन कर निकाला गया। महिला की स्थित सामान्य है और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सको की देख रेख में भर्ती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि 11ः30 से 12 बजे के बीच राजपुर तहसील के गोविंदपुर निवासी 50 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला को दो अन्य महिलाओं ने मेडिकल कालेज अस्पताल लाया। महिला के दाएं कोहनी के पास तीर लगा हुआ था जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी थी। खून बह रही थी। महिला की स्थिति को देखकर तत्काल भर्ती कर ऑपेरशन की तैयारी किया गया। मेडिकल कालेज के डॉ. नितेश एवं डॉ. अभिषेक के द्वारा महिला का सफल ऑपरेशन कर तीर को निकाला गया। अब महिला की स्थिति सामान्य है तथा स्वस्थ्य है।

See also  शराब तस्करी में संकुल समन्वयक-शिक्षक समेत 7 गिरफ्तार, 40 पेटियां और 8 लाख की कार जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *