बलौदाबाजार : शादी के बाद मिला धोखा, युवक ने दूसरी लड़की पहले से किया था गर्भवती

 बलौदाबाजार जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दूल्हे ने घर पर आई दुल्हन को छोड़कर शहर में ही रहनी वाली प्रेमिका के पास पहुंच गया। प्रेमिका ने दुल्हन और उसके भाई को दूल्हे से साथ रिश्ते और फोटो-वीडियो के साथ वीडियो कालिंग कर अपने रिश्ते का प्रमाण दे दिया। जैसे ही प्रेमिका को अपने दूल्हे की हरकतों की जानकारी हुई, दुल्हन के होश उड़ गए। अपने सपनों को टूटते देख उसने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके में भाई और परिवार के लोगों को दी। बेटी की शादी में आए मेहमान अभी घर पर ही थे, क्योंकि बेटी की बिदाई के चंद घंटे ही हुए थे। बेटी की बिदाई में मायके वाले के आंख से बहे आंसू सूखे भी नहीं थे कि बेटी और उनके परिवार वालों के साथ इतना बड़ा धोखा हो गया।

मामला बलौदाबाजार शहर का है। जहां 24 नंबर को एक तिवारी परिवार में शादी हुई। जहां 25 नवंबर को घर पर डोली आई। जैसे ही घर पर डोली आई दूल्हा जरूरी काम का हवाला देकर वैवाहिक रश्म भी पूरा नहीं किया और घर से चला गया। वहीं डोली में आई दुल्हन को अपने दूल्हे का घर लौटने का इंतजार था, ताकि बाकी रस्म पूरा कर नवदांपत्य की गाड़ी आगे बढ़ सके, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बड़े अरमान से हाथों में मेहंदी लगाये ससुराल आई नई नवेली दुल्हन के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसे पति से संबंध रखने वाली प्रेमिका ने अपनी मांग भरते वीडियो और साथ में रहते वीडियो भेज हकीकत बताई.हकीकत पता चलते ही दुल्हन के होश उड़ गए।

See also  राजनांदगांव : बख्शी स्कूल की साइंस लैब से अंतरिक्ष को करीब से देखेंगे बच्चे…

दरअसल, बलौदाबाजार के गांधी चौक से बारात 24 तारीख को भिलाई गई थी, जो पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ लड़के और लड़की ने समाज के प्रबुद्धजन के समक्ष के सात फेरे लिए। लड़की के माता पिता ने बड़े सुखद अरमानों के साथ अपनी बेटी की बिदाई की थी। दुल्हन बड़े अरमानों के साथ डोली में ससुराल आई। यहां रिवाजों के साथ ससुराल वालों ने स्वागत किया। इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *