दंतेवाड़ा : टिफिन बम के साथ नक्सली गिरफ्तार

 फ़ोर्स पर फायरिंग करने और आईईडी ब्लास्ट में शामिल 3 माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीन माओवादियों में से एक नाबालिग है। बता दें कि मंगलवार 21 नवंबर को हुए आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर के दो जवान घायल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी का नाम हूंगा कुंजाम है, और दूसरे का सुक्का कुंजाम है। माओवादियों के कब्जे से जवानों ने 1 नग टिफिन बम, डेटोनेटर वायर करीब 1 मीटर वजनी करीब 5 कि.ग्राम, 7 नग टाइगर बम फटाका, 5 मीटर बिजली वायर लाल रंग का, 4 नग लोहे का सरिया स्पाइक, 1 नग लोहे का सबल, 1 नग टार्च नीला कलर, नक्सल साहित्य पुस्तक 1 नग, 2 नग नोट बुक, 2 नग डेटोनेटर, सिविल पिट्ठू 1 नग और दैनिक उपयोगी की सामाग्री जब्त की है।

See also  CG : रायगढ़ स्टील प्लांट में हादसा, 4 श्रमिक घायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *