आरटीओ में अवकाश के बाद अधिक संख्या में बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आरटीओ) में रविवार या किसी अन्‍य अवकाश दिवस के बाद अधिक संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बन रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दस्‍तक से पहले तक रोजाना दिन में 200 से 250 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनते थे। वहीं 300 से 350 तक परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। कोरोना काल में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अब रोज 400 से ज्‍यादा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बन रहे हैं और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस 450 तक जारी किए जा रहे हैं। कोरोना के कारण पूर्व में लगे लॉकडाउन के दौरान लाइसेंस नहीं बनाए गए। ऐसे लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने की तिथि 31 मार्च रखी गई है। बीच-बीच में कोई अवकाश दिवस होने पर आरटीओ में पेंडिंग आवेदन हो जाते हैं। इससे निरंतर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने वाली शाखा पर दबाव बढ़ रहा है।

स्थिति यह है कि आरटीओ का ऑनलाइन काम देख रही स्मार्टचिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुबह 10 से पांच कार्यालय समय के बाद भी रात आठ बजे तक ड्राइविंग लाइसेंस बना रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिन लोगों ने एक दिन में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए समय लिया है, उनका काम उसी दिन हो जाए। लोगों को फिर से समय बदलवाने के लिए परेशान न होना पड़े। इसे देखते हुए आरटीओ में एक दिन में लर्निंग व परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के सभी आवेदनों का निपटारा किया जा रहा है। इस संबंध में स्मार्टचिप कंपनी के भोपाल आरटीओ प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के समय पेंडिंग हुए आवेदन के कारण आवेदन अधिक संख्‍या में हो रहे हैं। रविवार का अवकाश होने से दूसरे दिन सोमवार को भी पेंडिंग आवेदन हो जाते हैं, इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस शाखा पर दबाव बढ़ रहा है। कोशिश यही रहती है कि पेंडिंग आवेदनों का जल्‍द से जल्‍द निराकरण किया जाए।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

2 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

2 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

3 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

3 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

3 hours ago