प्रदेश में किसकी सरकार? एग्जिट पोल से मिल जाएंगे संकेत, जानें कब आएगा और कहां दिखेगा

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोग रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजों को लेकर संकेत मिल जाएगा। साथ ही अधिकांश बार एग्जिट पोल सटीक भी साबित होती है। एग्जिट पोल के आधार पर लोग यह आकलन कर लेते हैं कि एमपी में किसकी सरकार बन रही है। वोटिंग से पहले आए अधिकांश ओपिनियन पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा था। वहीं, कुछ में बीजेपी भी सरकार बनाती दिख रही थी।

चुनाव आयोग ने सात नवंबर से 30 नवंबर की शाम तक एग्जिट पोल पर रोक लगाकर रखी है। 30 नवंबर को तेललंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार 30 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे से चुनाव को लेकर टीवी चैनल एग्जिट पोल चला सकते हैं। ऐसे में अधिकांश न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
 
यहां देख सकते हैं एग्जिट पोल

वहीं, 30 नवंबर की शाम अधिकांश राष्ट्रीय और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों पर उनके एग्जिट पोल आएंगे। सभी के एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े आएंगे। अगर सभी चैनलों के एग्जिट पोल एक साथ देखने हैं तो नवभारत टाइम्स.कॉम पर मिल जाएगा। किस चैनल के एग्जिट पोल में किसकी सरकार बनी रही है, सारे आंकड़ों का निचोड़ आप नवभारत टाइम्स.कॉम पर देख सकते हैं।
 
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर दिखेगा एग्जिट पोल

टीवी चैनलों के अलावे उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी एग्जिट पोल के नतीजे दिखेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई है। तीन दिसंबर को विधानसभा की 230 सीटों के नतीजे आएंगे। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि मध्य प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल से हम सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

26 minutes ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

38 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

44 minutes ago
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता…

44 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

1 hour ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

1 hour ago