सीएम शिवराज ने मतगणना से 3 दिन पहले बुलाई आखिरी कैबिनेट बैठक

भोपाल

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार बनने से पहले ही अपने चौथे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक बुला ली है। चुनाव आचार संहिता के बीच आज 30 नवंबर को यह कैबिनेट बैठक होगी। बैठक को सुबह 11:30 बजे बुलाई गई है। इसका कोई एजेंडा नहीं है। इस बैठक के लिए मंत्रियों के साथ ही साथ सभी सीएस, पीएस और सचिवों को बुलावा भेजा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएस इकबाल सिंह बैंस की विदाई हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए 17 नवंबर के दिन वोटिंग खत्म हुई है। 3 दिसंबर के दिन परिणाम आना है। इसके पहले आज 30 नवंबर के दिन सीएम ने कैबिनेट की आखिर बैठक बुला ली है। इसमें संभावना है कि पुराने चीफ सेक्रेटरी की विदाई हो सकती है साथ ही नए चीफ को चुना जा सकता है।

हो सकती है पुराने चीफ की विदाई

विधानसभा चुनाव से पहले से ही पुराने चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के विदाई की खबरें आ रही थी। उनके कार्यकाल के एक्सटेंशन की तारीख भी आज 30 नवंबर के दिन ही पूरा हो रहा था। इससे पहले भी उनका कार्यकाल 2 बार 6-6 महीने के लिए बढ़ाया जा चुका है। लेकिन इस बार ना तो उनके एक्सटेंशन के आदेश आए है और ना ही नए सचिव की नियुक्ति के आदेश आए है। ऐसे में अटकले लग रही है कि उनकी विदाई हो सकती है।

नए सचिव पर हो सकता है विचार

यदि इस बैठक के बाद चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो उनकी विदाई तय हो सकती है। इसके साथ ही नए सचिव के नाम की घोषणा हो सकती है। प्रदेश में सीनियरटी के हिसाब से देखा जाएगा तो वीरा राणा का नाम सबसे आगे है। साल 1988 बैच की आईएएस वीरा राणा 2024 को रिटायर हो रही है। इसलिए उनका सीएस बनाए जाने की चर्चा जोरो पर है। यदि इसके बाद कोई भी सरकार बने अगले 4 महीनों तक वीरा राणा ही सीएस रहेंगी। यदि वीरा राणा मुख्य सचिव बनी तो प्रदेश में इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला सचिव होंगी। इससे पहले स्व. निर्मला बुच थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

46 minutes ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

51 minutes ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

1 hour ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

2 hours ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

2 hours ago