अंबिकापुर बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार की दोपहर मैनपाट के ग्राम सपनादर में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital)रिफर कर दिया गया है। पुलिस (police)द्वारा मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जांजगीर चांपा (Janjgir Champa)निवासी 30 वर्षीय गुलशन सुर्वे आ. सूरज सुर्वे अपने दोस्त 27 वर्षीय दीपक राते आ. रामरतन रात्रि व 27 वर्षीय निलेश के साथ बाइक क्रमांक सीजी 11 एएस 0871 से मैनपाट घूमने के लिए आया हुआ था। मैनपाट में घूमने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे तीनों युवक बाइक से वापस अंबिकापुर की ओर लौट रहे थे। जबकि कुबेरपुर अंतर्गत ग्राम पोड़ापा निवासी 20 वर्षीय मनबोध आ. फूलचंद व 22 वर्षीय रिशन आ. बिन्दे लकड़ा बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए 6129 से अंबिकापुर से मैनपाट की ओर जा रहे थे। इस दौरान सपनादर के समीप दोनों बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पांचों युवक गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी संजीवनी 108 एंबुलेंस व मैनपाट पुलिस को दी। एंबुलेंस पहुंचने से पहले मौत जब तक पुलिस व एंबुलेंस पहुंचती उससे पहले ही जांजगीर चांपा निवासी गुलशन सुर्वे व कुबेरपुर पोड़पिा निवासी रिशन लकड़ा की मौत हो गई। पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…
कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…
0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य…
राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…
राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…