थाना गाडासरई पुलिस द्वारा भैंस-पड़ां को क्रूरतापूर्वक वाहन में परिवहन करते पकड़े दो आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही कर मवेशी व वाहन जप्त किया गया

डिण्डौरी
पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग डिण्डौरी  के.के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक  दुर्गा प्रसाद नगपुरे के द्वारा क्रूरता पूर्वक मवेशियो का परिवहन करते पकड़े गए आरोपियो के विरूध्द कार्यवाही की गई।

जिसमें टीम गठन कर स्वयं की उपस्थिति व गठित टीम के सहयोग से मुखबिर द्वारा बताये मार्ग पर त्वरित तत्परता से रेड कार्यवाही करने हेतु सुनियामार तिराहा डिण्डौरी मेन रोड में नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये चार पहिया स्वराज माजदा वाहन क्रंमाक डीएल 1 एल 6800 में भैंस पड़ा को अपर्याप्त जगह में क्रूरतापूर्वक ठुस-ठुस कर भरकर, बांधकर, बिना चारापानी के वध करने के उद्देश्य से बुचड़ खाना परिवहन करते पाये आरोपी 1. मोहम्मद शहजाद पिता मोहम्मद रियाज उम्र 33 वर्ष निवासी ठक्करग्राम, घसिया कालोनी, थाना हनुमानताल, जबलपुर व 2. सुलतान शेख पिता शेख मेहमूद उम्र 36 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड, हडडी गोदाम, सलीम होटल के पास, ठक्करग्राम थाना हनुमानताल, जबलपुर के विरूध्द 11(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम एवं 66/192(।) मो0व्ही0 एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबध्द कर 08 लाख रूपये कीमती वाहन व 02 लाख 75 हजार रूपये कीमती के कुल 13 नग भैंस पडा को जप्त वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडासरई निरी0 दुर्गाप्रसाद नगपुरे, सउनि शेख आजाद, प्रआर 81 हरनाम, प्रआर 298 पंकज सिंह, चाप्रआर0 206 शिध्दू मरावी, आर 352 आषीष लांजेवार, आर 388 सतेन्द्र उइके, आर 21 धनंजय, आर 417 राजा, आर 93 मुकेश उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

14 minutes ago
मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

नागदा   अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

34 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

54 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

1 hour ago