अम्बेडकर अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए नई कीमोथेरेपी की मशीन आने वाली है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल जाएगी। इसके लिए प्रबंधन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कैंसर सेंटर में हर साल करीब 60 हजार मरीजों का इलाज होता है। वहीं, हर दिन की ओपीडी 300 से 400 तक होती है। अस्पताल में एक कीमोथेरेपी की मशीन हैं।

मरीज अधिक होने की वजह से सुविधा कम पड़ रही है। ऐसे में शासन को विभाग ने नई मशीन का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसकी खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। इधर, कैंसर रोगी विभाग के लिए रूकी नई बिल्डिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर रोग विभाग में इलाज के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी आते हैं।

इसमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्य शामिल है। अम्बेडकर अस्पताल का कैंसर विभाग मध्य भारत का सबसे अत्याधुनिक विभाग है। जहां कैंसर मरीजों के इलाज के लिए रेडियोथैरेपी, कीमोथेरेपी समेत तमाम तरह की सुविधा है।

डाक्‍टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना और आयुष्मान भारत के तहत मरीजों का फ्री इलाज किया जाता है। वहीं, सामान्य मरीजों के लिए शासकीय दर पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल के अधीक्षक डाक्‍टर विनीत जैन ने कहा कि कीमोथेरपी मशीन के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही दूसरी मशीन विभाग को मिलेगा।

ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा, विश्वस्तरीय मशीन एसीआई में

अस्पताल के एडवांस कार्डियक विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों भविष्य में एसीआई में बिस्तरों का उन्नयन भी होगा। वे सभी सेवायें जो दिल्ली, बैंगलूरू, हैदराबाद जैसे महानगरों में हैं, वे सभी सेवायें भविष्य में यहां उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लोगों को बाहर जाकर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *