रायपुर में कार्यरत इंजीनियर ने किया सुसाइड

दुर्ग जिले में मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग के इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। नर्सिंग बिहार कालोनी स्थित उसके घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। मोहन नगर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के काटुलबोर्ड नर्सिंग बिहार कालोनी निवासी प्रतीक साहू (30 साल) सीएसपीडीसीएल रायपुर में जेई के पद पर कार्यरत था। बुधवार को उसने अपने निवास पर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सूचना मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *