कोंडागांव : गांजा तस्करी करते जीजा-साली गिरफ्तार…

केशकाल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर रिश्ते में जीजा-साली हैं। आरोपियों के कब्जे से 23 किलो गांजा बरामद हुआ है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच 30 बेड़मा, बड़ेपारा तिराहे में एक पुरुष व एक महिला ट्रॉली बैग में गांजा रख कर बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान मो.उमर पिता कमरुद्दीन उम्र 30 वर्ष व मुस्कान कुरैशी उम्र 22 वर्ष दोनो महाराष्ट्र के निवासी हैं और रिश्ते में जीजा साली है । जिनके कब्जे से ट्रॉली बैग में रखा 23 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए है।

See also  CG : किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *