दमोह छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ थाना के गेवलारी की पुलिया पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की पुल से गिरने से मौत हो गई। वहीं बाइक चालक घायल हो गया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को बटियागढ़ स्वास्थय केंद्र भेज दिया है और मामला जांच में लिया है।

मृतक महिला का नाम अबधरानी निवासी आलमपुर थाना बटियागढ़ बताया जा रहा है। घायल सेठ सिंह पिता बद्री सिंह निवासी बड़ागांव थाना हटा ने बताया कि वह अपनी मौसी अबधरानी को छोड़ने बटियागढ़ के आलमपुर गांव जा रहा था। गेवलारी की पुलिया पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे ट्रक पुलिया के नीचे पलट गया और घटना में अबधरानी की मौत हो गई। बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक सीमेंट की राखड़ लेकर रायपुर जा रहा था, रास्ते में यह घटना हो गई। ट्रक चालक ओमप्रकाश भी घायल हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *