दमोह छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ थाना के गेवलारी की पुलिया पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की पुल से गिरने से मौत हो गई। वहीं बाइक चालक घायल हो गया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को बटियागढ़ स्वास्थय केंद्र भेज दिया है और मामला जांच में लिया है।
मृतक महिला का नाम अबधरानी निवासी आलमपुर थाना बटियागढ़ बताया जा रहा है। घायल सेठ सिंह पिता बद्री सिंह निवासी बड़ागांव थाना हटा ने बताया कि वह अपनी मौसी अबधरानी को छोड़ने बटियागढ़ के आलमपुर गांव जा रहा था। गेवलारी की पुलिया पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे ट्रक पुलिया के नीचे पलट गया और घटना में अबधरानी की मौत हो गई। बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक सीमेंट की राखड़ लेकर रायपुर जा रहा था, रास्ते में यह घटना हो गई। ट्रक चालक ओमप्रकाश भी घायल हुआ है।
बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…
भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…