राजनांदगांव दो दिन बदली के बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम खुलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सर्द हवाएं नहीं चल रही। आने वाले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 4 दिसंबर को राजनांदगांव जिले में कहीं-कहीं फिर से बारिश की संभावना बनी हुई है। यह किसानों के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि किसान फिलहाल खरीफ सीजन मे बोए धान की कटाई में जुटे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 दिसंबर से तीन दिनों तक फॉग रहेगा। इसके बाद 4 दिसंबर को बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं इसके बाद मौसम साफ होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रही, तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों बदला-बदला सा है। कहीं बारिश हो रही है, तो…
राजनांदगांव| बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले दो आरोपियों…
कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के…
राजनांदगांव , मानसून के मजबूत होने के बाद मैदानी इलाकों में जारी बारिश जलाशयों के…
रायपुर : तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध - वन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़…