छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परीक्षेत्र में हाथी ने एक महिला को पटक-पटककर मार डाला. इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और लोगों को हाथियों से बचाव को लेकर आगाह कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ वन परीक्षेत्र के ग्राम पतराटोली में हाथी ने महिला को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि महिला खेत में काम करने गई हुई थी. जहां अचानक विचरण कर रहे हाथी से उसका का सामना हो गया. इसी दौरान हाथी ने उसे मार डाला. वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वहीं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.
सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…
बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…
खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…
कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…
भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…