मानपुर/ मोहला. सुघ्घर जन, सुरक्षित जिला अभियान में गुरुवार को हेलमेट जागरुकता रैली निकाली गई। पुलिस की टीम ने मोहला कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ लोगों को जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपिल चंद्रा थाना प्रभारी मोहला एवं यातायात प्रभारी सउनि शेषनारायण देवांगन की टीम ने यातायात जन जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला के प्राचार्य डॉ. जीके जोशी, सहायक प्राध्यापक रूपलाल मंडावी, छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़ कर रैली में भाग लिए। यातायात व जिला पुलिस के साथ मिलकर हेलमेट पहनने जागरूक किया। रैली शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक शाला मोहला से प्रारंभ किया गया और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन ताजेश्वेर दीवान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने शहर भ्रमण किया। रैली के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा शहर में पायलटिंग करते हुए आम जनता को दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट के उपयोग करने, पीछे बैठे सवार को भी हेलमेट पहनाने एवं यातायात नियमों को पालन करने के लिए माइक से बताया गया।
















Leave a Reply