राजनांदगांव : नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल स्पर्धा में महाराष्ट्र लगातार 7वीं बार विजेता

राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। उन्होंने कर्नाटक को 41-32 अंकों से पराजित किया। महाराष्ट्र ने लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक जीता। वहीं पंजाब ने तमिलनाडु को 36-14 अंको से परास्त कर कांस्य पदक जीता। समापन समारोह युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, परमानंद रजक, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव, अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल कोच जशपाल धानी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी, कोच व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव लुइस जार्ज, टेक्नीकल कमिश्नर अब्राहम पोलो, अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजन, अमितकुमार, मेधना मुणोत सहित व्हीलचेयर बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर व्हीलचेयर बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक, व्यक्तिगत पुरस्कार, एवं ट्राफी प्रदान की गई। आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों को एवं अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

See also  CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्पलाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *