छत्तीसगढ़

जांजगीर : अस्पताल के सामने बीमार बेटे को जान से मारा, खूनी पिता अरेस्ट

 पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए एक युवक ने इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास ले गए 6 माह के बच्चे को अस्पताल के सामने ही पटक- पटक कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को खुद के बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोंधरी का है।

एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि खोंधरी के सिदार पारा निवासी युवक रोहित सिदार की पत्नी मंजू सिदार ने 6 माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम फनिस रखा गया था। युवक रोहित अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे शक था कि बच्चा उसका नहीं है। फनिस की तबीयत खराब होने के कारण 2 दिसंबर को उसका इलाज कराने के लिए रोहित की पत्नी मंजू सिदार अपनी सास पितरबाई के साथ इलाज कराने के लिए डभरा के डॉक्टर एनपी मिश्रा के अस्पताल लेकर आए थे।

रोहित भी अस्पताल तक आ गया और बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए उसका इलाज नहीं कराने के लिए अड़ गया। उसने बच्चे को अपनी पत्नी से छिनकर अस्पताल के सामने सड़क में कई बार पटक दिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन …

CG : किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन …

रायपुर : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा…

5 minutes ago
CG : कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण…

CG : कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों…

6 minutes ago
CG : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण…

CG : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने…

11 minutes ago
CG : रेत भरे 10 हाइवा जब्त, अवैध परिवहन का भंडाफोड़ …

CG : रेत भरे 10 हाइवा जब्त, अवैध परिवहन का भंडाफोड़ …

बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…

31 minutes ago
CG : जुलाई में साय के मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर का होगा आयोजन …

CG : जुलाई में साय के मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर का होगा आयोजन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…

38 minutes ago
CG : दादा से जमीन को लेकर लड़ाई, नाती ने किया मर्डर …

CG : दादा से जमीन को लेकर लड़ाई, नाती ने किया मर्डर …

सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…

51 minutes ago