सीबीआइ अफसर बनकर चेकिंग के नाम पर रिटायर्ड महिला अफसर के जेवर उड़ाए

राजधानी में दिन-ब-दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने अपराध के तरीकों में बदलाव किया है। मंगलवार को दिन-दहाड़े हुई वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नया मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या होने की बात कहकर इनकम टैक्स विभाग से रिटायर्ड महिला अफसर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चेकिंग के नाम पर आरोपितों ने महिला अफसर के पर्स से सोने के जेवर पार कर दिए। घटना कैनाल रोड सांईं मंदिर के पास की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट करुण सुभाष गुप्ता ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की रिटायर्ड अधिकारी के साथ सुबह तकरीबन नौ बजे घटना हुई है। पीड़ित महिला पंडरी स्थित अस्पताल जाने के लिए निकली थी, तभी सांईं मंदिर के पास एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति ने आकर खुद को सीबीआइ अधिकारी बताया और इस इलाके में मर्डर होने का बहाना बताकर महिला की तलाशी ले ली। इसी दौरान उसने महिला की सोने की चेन और अंगूठी को पर्स में रखवाने के बहाने हाथ साफ कर दिया। महिला को घटना की जानकारी तक लगी, जब महिला ने कुछ दूर जाकर स्कूटी की डिग्गी खोली और पर्स को चेक किया। पर्स देखने के बाद महिला के होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना तत्काल बहू को दी। इसके बाद महिला ने थाना सिविल लाइन में जाकर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आसपास लगे कैमरे की मदद से आरोपित को खोजने में जुट गई है।

See also  CG : घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *