नेशनल जूनियर एथलेटिक्स खेलने टीम रवाना

36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स असम गुवाहाटी में छह से 10 फरवरी तक आयोजित है। इसके लिए छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स टीम मंगलवार को रायपुर से रवाना हो गई। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स टीम खिलाड़ी, कोच मैनेजर को ट्रैक शूट, जूता टी शर्ट, बैग किट वितरण किया गया। टीम रवाना होने से पहले वरिष्‍ठ खिलाड़ी ने बारीकी से टिप्‍स दिए। एक एक प्‍लेयर से संवाद स्‍थापित किया गया और उनका मनोबल बढाया गया। कोच और टीम के मैनेजर और दावा किया कि टीम जीतकर लाटेगी। प्रदेश का नाम रोशन करके आएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष छत्तसीगढ़ एथलेटिक्स संघ जीएस बॉम्बरा, ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष कैलास मुरारका, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएसन महासचिव राधाकृष्णन पिल्लई, उपाध्यक्ष रविधनगर, शरद पारकर, जनरल मैनेजर हृदय नंद साहू, अदित्य बिलरा, कोच शहनाज बानो शामिल रहीं।खिलाडियों में प्रार्थना भट्टाचार्य, शिवम् राजपूत, करण कुमार, सुमित पटेल , गगन ध्रुव, भूपेश साहू, थोटा संकीर्ताना अनिमेष कुजूर, ह्लादिनी साहू, शाहीन खातून, मंजू मोडियम, के चिरंजीवी, तन्नु रूहेला, रोशनी तेता, पवन तेलम, राघव वंशकार, अलिसा देवांगन,पूर्विका, नाबोनिता बेरा, योगेंद्र टंडन, डेविड साहू, सिया सिंह, तर्निका तेता, अनुज वंशकार शामिल हैं।

See also  CG : रामलीला मैदान में आज से सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *