CG : चक्रवाती तूफान से उजड़ा किसान का घर, 4 लोग घायल 

जशपुर चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण जशपुर जिले में एक किसान का घर ढह गया. हादसे में घर में सो रहे 4 सदस्य मलबे में दब गए, जिससे वे घायल हो गए हैं. घटना आज भोर में बगीचा विकासखंड के बुरजूडीह गांव में हुई.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के पूर्व सरपंच बुधेश्वर पैकरा मौके पर पहुंचे. फिर ग्रामीणों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

See also  राजनांदगांव : श्रीसत्यनारायण मंदिर में आज मनेगी शरद पूर्णिमा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *