CG : तांत्रिक कहकर गांव में बदनाम किया, तो कर दिया मर्डर 

दंतेवाड़ा जिले में हुई अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपी वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना किरंदुल में एसडीओपी कपिल चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि, 1 दिसंबर को रात्रि 3 बजे टिकनपाल गेचापारा निवासी सोमडु बारसे की अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 128/2023 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह उसे अक्सर जादू-टोना करता है कहकर बेइज्जत करता रहता था। 29 नवंबर को आरोपी के घर में अचनाक आग लग गई जिसके बाद मृतक ने फिर से उसे जादू-टोना को लेकर तंज कसा जिसके बाद आरोपी ने सोते समय कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

See also  CG : जलमग्न सड़क में गिरा बिजली तार, युवक की दर्दनाक मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *