महासमुंद। जिला प्रशासन तथा पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में युवा सफल हो इसके लिए शारीरिक दक्षता की तैयारी शुरू करने जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य युवा जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होने तैयारी कर रहे हैं उन युवाओं की कमियों को बताकर उन्हें और बेहतर बनाने पहल की जा रही हैं। ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा तैयारी कर अग्निवीर में भर्ती हों सके। इसमें 17 से 21 वर्ष के जिले, अन्य जिले व राज्य के निवासरत युवा, युवतियां शामिल होकर निःशुल्क प्रशिक्षण 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक प्राप्त कर सकेंगे। 6 दिसंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक बुलाई गई जिसमें कलेक्टर प्रभात मलिक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे व खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को आवश्यक तैयारियां शुरू करने कहा।Image

युवाओं के बेहतर तैयारी पूरी करने आवश्यक सामग्री, मैदान जिसमें 1600 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, पुल अप, जिक जैक रन, शटल रन इत्यादि किए जाने चर्चा किया गया। अग्निवीर भर्ती के लिए जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में लोकनाथ डडसेना पूर्व सैनिक 88883- 68895 से संपर्क किया जा सकता हैं व पुलिस लाईन महासमुंद में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक व शाम 4 से 6 बजे तक निशुल्क अनुभवी ट्रैनर द्वारा अभ्यास कराया जायेगा। जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सुबह नाश्ता की व्यवस्था कराई जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयोजक प्रदीप चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 7498893401, अध्यक्ष युवराज चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 9109598417, सचिव कनक राम निषाद के मोबाईल नम्बर 9621354394, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मोबाईल नम्बर  9617500748 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। भर्ती में चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा जिला जांजगीर चांपा में होने वाले भर्ती में शामिल कराया जायेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *