महासमुंद। जिला प्रशासन तथा पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में युवा सफल हो इसके लिए शारीरिक दक्षता की तैयारी शुरू करने जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य युवा जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होने तैयारी कर रहे हैं उन युवाओं की कमियों को बताकर उन्हें और बेहतर बनाने पहल की जा रही हैं। ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा तैयारी कर अग्निवीर में भर्ती हों सके। इसमें 17 से 21 वर्ष के जिले, अन्य जिले व राज्य के निवासरत युवा, युवतियां शामिल होकर निःशुल्क प्रशिक्षण 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक प्राप्त कर सकेंगे। 6 दिसंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक बुलाई गई जिसमें कलेक्टर प्रभात मलिक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे व खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को आवश्यक तैयारियां शुरू करने कहा।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…