छत्तीसगढ़

CG : बीए, बीकॉम, बीएससी के स्टूडेंट्स जनवरी में देंगे छमाही परीक्षा

बालोद जिले के लीड सहित अधिकांश कॉलेजों में जनवरी के दूसरे सप्ताह मंे आंतरिक मूल्यांकन (अर्द्धवार्षिक) परीक्षा होगी। प्रबंधन के अनुसार 5 यूनिट यानी सिलेबस के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार होगा। लीड कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रस्तावित है। इसी दौरान बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य संकाय के स्टूडंेट्स की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा लेने की प्लानिंग है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेके खलखो ने बताया कि परीक्षा के संबंध में एक सप्ताह के अंदर बैठक होगी, जिसमें शेड्यूल तय करेंगे। जनवरी में परीक्षा आयोजित करने का प्लान है। खेरथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. याशर कुरैशी ने बताया कि मासिक टेस्ट पूरा हो चुका है, ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करने की प्लानिंग है। इसी हिसाब से तैयारी शुरू कर दिए है। वहीं बेलौदी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएल ठाकुर ने बताया कि चार यूनिट की पढ़ाई हो चुकी है। बाकी यूनिट की पढ़ाई होने के बाद परीक्षा लंेगे। बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य संकाय के स्टूडंेट्स ऑफलाइन परीक्षा दिलाएंगे। डीयू से संबद्ध कॉलेजों में सेशनल मार्क पद्धति लागू आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा ऑफलाइन पैटर्न पर ली जाएगी। जिसमंे सेशनल मार्क पद्धति पहले की तरह लागू रहेगा। मूल्यांकन परीक्षा के बाद किस स्टूडेंट को किस विषय में कितने अंक मिले है, इसकी जानकारी जिले के सभी शासकीय व प्राइवेट कॉलेज प्रबंधन की ओर से यूनिवर्सिटी को भेजी जाएगी। जब वार्षिक परीक्षा होगा, तब इस परीक्षा में मिले अंक को जोड़कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। दुर्ग यूनिवर्सिटी से लागू सेशनल मार्क पद्धति का लाभ बीए, बीएससी, बीकॉम संकाय में फर्स्ट, सेकंड व थर्ड ईयर में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे रेगुलर स्टूडेंटस को मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

1 second ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

4 minutes ago
CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

एमसीबी : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध…

6 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

16 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

18 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…

21 minutes ago