छत्तीसगढ़

CG : रात 12.15 बजे हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मिस्त्री की हो गई मौत

बालोद धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग में ग्राम पिकरीपार जोगी डबरी के सामने ट्रक से टकराने से बाइक सवार वासुदेव साहू (30) की मौत हो गई। तरसींवा नवापारा धमतरी निवासी सुखराम साहू ने बताया कि बेटा वासुदेव साहू ग्राम अण्डा दुर्ग में राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को शाम 5 बजे बेटा बाइक से अण्डा से ग्राम तरसींवा नवापारा आया था। रात में खाना खाने के बाद बाइक से ग्राम अण्डा जाने के लिए निकला था। बुधवार को सुबह 6 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार वासुदेव बाइक से अण्डा जा रहा था। इसी दौरान रात 12.15 बजे धमतरी-गुंडरदेही मार्ग में ग्राम पिकरीपार जोगी डबरी के सामने मेन रोड में खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से मौत हो गई। खराबी आने की वजह से चालक लापरवाहीपूर्वक ट्रक को खड़ा कर दिया था। इसी से बाइक सवार वासुदेव टकरा गया। बारिश भी हुई थी, इसलिए फिसलने के निशान भी है। सिर, माथा, नाक, दाहिने पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर सनौद थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304-ए, 283 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago