Home » राजनांदगांव : नकदी और मोबाइल लूटने वाले पांच लोग गिरफ्तार

राजनांदगांव : नकदी और मोबाइल लूटने वाले पांच लोग गिरफ्तार

08/12/2023

राजनांदगांव शहर के फरहद चौक में ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोककर मोबाइल व नकदी लूटने वाले पांच आरोपियों को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। घटना 5 दिसंबर की दोपहर 3 बजे हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कृष्णा देवांगन ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी ट्रक खड़े कर अपने घर सिंगदई जा रहा था। तभी दो बाइक पर सवार 5 लोगों ने उससे मारपीट कर मोबाइल व 1500 रुपए लूट लिया। शिकायत पर आरोपी परमानंद गोड़, मिथलेश ओटी व 3 नाबालिग को गिरफ्तार किया।

Leave a comment