CG : ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत …
कबीरधाम। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे 30 के बोड़ला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. वहीं ट्रैफिक बहाल करने के लिए दोनों वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बोड़ला क्षेत्र में कई ऐसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.
भोपाल वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर…
बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ…
भोपाल अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर करने के…