राजनांदगांव समिति कर्मचारियों ने धान खरीदी की अवधि बढ़ा कर 15 फरवरी 2024 करने की मांग की है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने शुक्रवार दोपहर खाद्य सचिव के नाम कलेक्टर को एक मांग पत्र सौंपा है। बारिश के कारण तीनों जिले में करीब दो सप्ताह से धान खरीदी नहीं हो पा रही थी। शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी धान खरीदी बंद रही। समिति प्रबंधकों ने कहा कि बारिश के कारण किसानों ने धान नहीं लिया जा सका। उन्होंने धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2024 करने की मांग की है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने बताया छत्तीसगढ़ सहित जिला राजनांदगांव, मोहला मानपुर, खैरागढ़ में विगत एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है। बारिश के कारण दो सप्ताह से खरीदी प्रभावित है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी करना है विगत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष धान उपार्जन केन्द्रों में डेढ़ गुना अधिक धान आने की संभावना है। धान खरीदी की मात्रा भी बढ़ेगी और लगभग दो सप्ताह से धान खरीदी बंद है। 31 जनवरी तक पूरा धान खरीद पाना धान खरीदी प्रभारी के लिए संभव नहीं है। इस कारण 15 फरवरी 2024 तक धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग की गई है। शुक्रवार को दोपहर तक बदली रही वहीं दोपहर बाद धूप भी खिली। किसान भी सुबह से धान बेचने पहुंचे थे। तीन दिन बारिश के कारण समितियों में आवक कम तीन दिन तीनों जिले में बारिश के कारण धान की आवक कम रही। शुक्रवार दोपहर धूप खिली वहीं शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना के चलते धान की आवक बढ़ेगी। बड़ी संख्या में तीनों जिले के किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ किसान समितियों में धान लेकर पहुंचे थे। लेकिन तौलइया एवं हमाल नहीं होने के कारण उनका धान नहीं लिया जा सका था। इसके अलावा सप्ताह में शनिवार एवं रविवार अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। इसे देखते हुए भी तारीख बढ़ाना अब जरूरी हो गया है।
Home »







