CG : दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा के लिए चयन

बालोद शासकीय पीजी कॉलेज बालोद के डोमेन 54 किलोग्राम में व मोनिका साहू 64 किलोग्राम में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में करेंगे। उनका चयन पिछले दिनों स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज भिलाई में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ। जिसमें जिले से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें दो खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया। बालोद जिले के बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी ने बताया कि जिले में शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी निरंतर अंचल के युवाओं को विभिन्न खेलों में न केवल निशुल्क पारंगत करता है, बल्कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर भी देता है, इस अवसर पर इन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया व आगामी प्रतियोगिता में इन्हें विजय दिलाने इन्हें जरूरी टिप्स दिए गए। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमेश सोरी, अकादमी के संरक्षक अजय यादव, पूर्व सैनिक सेवा संघ के राजकुमार, संरक्षक मोहित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष केपी तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

See also  पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *