राजनांदगांव : संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुसरा स्कूल के छात्रों का दबदबा

राजनांदगांव संकुल स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को संकुल केंद्र मुसरा कोलिहापुरी के तत्वावधान में प्राइमरी स्कूल गाड़ा भंवर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच बुधारू राम ध्रुवे, संकुल समन्वयक फलेश राम साहू व प्रदीप वर्मा के द्वारा किया गया। प्राथमिक शाला के 11 व पूर्व माध्यमिक शाला के 6 स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मिडिल स्कूल मुसरा से 100 मीटर दौड़ में ओमकार कंवर, गोला फेंक में मनीष कुमार, लंबी कूद में खुशाल वर्मा, रिले रेस में ओमकार, मनीष कुमार, खुशाल वर्मा, साहिल उइके व झलेश, रस्साकसी में कमलवीर व साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जोन स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता 9 दिसंबर को जटकन्हार में संपन्न हुई। इसमें मिडिल स्कूल मुसरा के बच्चों ने रिले रेस में प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद व रस्साकसी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक मुन्हे लाल लिल्हार, खेल प्रशिक्षक लक्ष्मण राम साहू, शिक्षिका दुर्गा ठाकुर, पीटीआई भागचंद लिल्हारे ने हर्ष जताया है। राजनांदगांव. स्पर्धा में कई विधाओं में मुसरा स्कूल के छात्रों ने जीत दर्ज की।

See also  लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *