छत्तीसगढ़

CG : 27वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने चलाया अभियान

27वीं बटालियन आईटीबीपी सामरिक मुख्यालय मानपुर द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के तहत सामरिक मुख्यालय मानपुर तथा सभी तैनाती स्थलों सीओबी बसेली, मदनवाड़ा, सीतागांव, डोमिकलां और औंधी के अंतर्गत आने वाले गांवों में ‘स्पेशल स्वच्छता कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है।

इस क्रम में विवेक कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 27वीं बटालियन के नेतृत्व में सामरिक मुख्यालय मानपुर द्वारा सब्जी मंडी मानपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सीओबी डोमिकलां द्वारा गांव डोमिकलां, सीओबी सीतागांव द्वारा सीतागांव बस्ती तथा सीओबी मदनवाड़ा द्वारा शासकीय हाई स्कूल, मदनवाडा में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर स्थानीय जनता को इस मुहीम से परिचित करवाया। 27वीं बटालियन आईटीबीपी सामरिक मुख्यालय मानपुर के पदाधिकारियों द्वारा सब्जी मंडी मानपुर की सामुदायिक साफ-सफाई की गई, जिसमें जवानों के साथ स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त अवसर पर कमांडेंट ने स्थानीय जनता के साथ संवाद किया तथा उनको ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक करवाया। कमांडेंट द्वारा स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति सजग रहने हेतु अभिप्रेरित किया गया। साथ ही सभी को पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाए रखने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर ग्राम पटेल, सरपंच एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

33 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

45 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

54 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

55 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

1 hour ago