छत्तीसगढ़

CG : आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर राज्य में उत्साह का माहौल – आशाराम नेताम

रायपुर जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता आशाराम नेताम ने कहा कि ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच्छ छवि और सकारात्मक सोच के धनी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। प्रदेशवासियों के लिए इससे अधिक खुशी की बात और नहीं हो सकती कि वर्षों पुरानी मांग तथा जनभावनाओं का खयाल रखते हुए आदिवासी समाज से प्रदेश के मुखिया का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा और समाज के सभी तबकों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा।गृह क्षेत्र जशपुर के आम नागरिकों का कहना है कि विष्णुदेव साय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर मदद करते रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूरा जनजाति समाज बहुत खुश है। उम्मीद है वे आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान देंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

3 hours ago