नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भोपाल

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा आगंतुकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए। इस अवसर पर निवृतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद वी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर शर्मा, नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थिति थे।

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांसद शर्मा के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की

भोपाल

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसद वी.डी. शर्मा के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। सांसद शर्मा ने शाल श्रीफल भेंट कर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक गण भी मौजूद थे।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा से प्राप्त किया आशीर्वाद

पूर्व मंत्री भार्गव से की भेंट

भोपाल

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के निवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर विक्रम वर्मा की धर्मपत्नी तथा नव निर्वाचित विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नव निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भार्गव ने तिलक कर स्वागत किया और प्रतिमा भेंट की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

2 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

2 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

3 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

4 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

4 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

4 hours ago