कांकेर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों सहित पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई की। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी स्वयं सुबह 7ः30 बजे जिला कार्यालय परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की और स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी इस अभियान में शामिल होकर अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। जिला पंचायत परिसर में भी सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। जिला कार्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में एडीएम श्री एस. अहिरवार एवं संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…