राजनांदगांव खैरागढ़ के ग्राम सर्रागोंदी में बैलगाड़ी से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सर्रागोंदी निवासी गोपी राम साहू अपने खेत में मिंजाई करने गए थे। उनके साथ उनका 10 साल का बेटा आदित्य साहू व परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। दोपहर में मिंजाई के बाद धान बैलगाड़ी में भरकर सभी घर लौट रहे थे। आदित्य बैलगाड़ी में धान की बोरियों के ऊपर बैठा था। बैल को जोर से हांकने के दौरान आदित्य नियंत्रण खोकर बैलगाड़ी से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में आदित्य को खैरागढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…
रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…