राजस्व विभाग के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को आज से लगाई जा रही वैक्सीन

धमतरी 08 फरवरी . कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे चरण में आज से राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के तुरे ने बताया कि आज से राजस्व विभाग के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगवाने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.के. साहू ने बताया कि आज जिले मंे स्थापित सभी 14 केन्द्रों में टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके तहत आज 1066 लोगों का वैक्सीनेशन के लिए सूचना दी गई है

See also  CG : गांजा तस्करों का डंपिग सेंटर बना राजधानी का रामकुंड! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *