CG : आम रोड में खड़े किए 3 मालवाहकों को पुलिस ने किया जब्त

 बालोद आम रोड में खड़े किए 3 मालवाहकों को पुलिस ने जब्त किया है. जिसमें वाहन चालक पवन कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन आदमपुर थाना सराये ख्वाजा जिला जौनपुर, सहाबुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष साकिन लोटो थाना गढ़वा जिला गढ़वा और साहेब दास मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष साकिन गढ़ी थाना गढ़ी जिला बालाघाट शामिल है.

पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों के विरूद्ध धारा 283 भादवि. के तहत अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किया गया. साथ ही वाहन चालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है. जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

See also  राजनांदगांव : ज्ञानेश्वरी के घर पहुंचे महापौर कहा- आगे नया इतिहास रचेंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *