सुलभ शौचालय और सरकारी स्कूल के पास 2 सटोरिए को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुढियारी पुलिस टीम द्वारा कलिंग नगर सुलभ शौचालय के पास अभियान के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालिक करते सटोरिया मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से नगदी रकम 4000/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त की गई।

वही सटोरिया टोमन साहू को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 5100/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 563/23, 564/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1- मुकेश कुमार पिता दुकलहा राम उम्र 30 वर्ष साकिन बडा अशोक नगर सरकारी स्कुल के पास थाना गुढियारी रायपुर
2- टोमन साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बडा अशोक नगर दुर्गा चैक के पास, थाना गुढियारी रायपुर*

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *