राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का गौरव ग्राम घुमका में शनिवार को आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक बघेल ने कहा कि मैं अविभाजित मध्यप्रदेश के भूतपूर्व राजस्व मंत्री डॉक्टर टुमन लाल की नातिन हूं। शुरू से ही राजनीति में जुड़ी हुई हूं।कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि वह गौरव ग्राम घुमका क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जिला पंचायत सदस्य रहते मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता के आशीर्वाद से जनता ने विधायक चुना है। जनता के सहयोग से सम्मानजनक जीत हासिल की है और जनता के आशीर्वाद एवं वोट से जीत मिली है।
कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।विकास के लिए निरंतर करेंगे कार्यविधायक ने कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस विकास में जनता का सहयोग चाहिए। हर समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर निराकरण कराने का प्रयास करेंगी। अब क्षेत्र के विकास में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
विधायक का फूलों से स्वागत करते ग्रामीण।बता दें कि गौरव ग्राम घुमका ग्रामवासियों ने विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का बस स्टैंड में मंच सजा कर स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस मंच में ग्रामीण सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय छत्तीसगढ़ महतारी के नारे लगाए। इस दौरान गौरव ग्राम के सरपंच फूलमती वर्मा सहित सेवानिवृत प्राचार्य सेवाराम दुबे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य लता साहू ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
