राजनांदगांव की मान्या पारख ने शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है। जिले के युगांतर पब्लिक स्कूल की क्लास वन की स्टूडेंट्स मान्या पारख ने एसओएफ इंग्लिश ओलंपियाड की विश्वस्तरीय परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। मान्या को एक हजार रूपए की राशि, इन्टरनेशनल गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि जिले में दूसरी बार पहली कक्षा के विद्यार्थी को सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। मान्या ने विश्वभर के नामचीन संस्थानों के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मान्या ने इन्टरनेशनल, नेशनल, जोनल और स्कूल में फर्स्ट रैंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगी परीक्षा के लिए हमेशा करते हैं प्रोत्साहित मान्या के पिता शुभम पारख व माता हर्षा पारख ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए हमेशा जागरूक शिक्षकों व बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। जिसका परिणाम सामने हैं। युगांतर पब्लिक स्कूल के बच्चे हर विधा, हर विषय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर रहे हैं।
युगांतर पब्लिक स्कूल के बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर रहे हैं। ओलंपियाड में पहले भी स्कूल के बच्चे कर चुके हैं बेहतर प्रदर्शन बीते साल कार्तिक नायर ने साइबर ओलंपियाड में विश्वस्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह अद्वित्य सिंह ठाकुर ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में विश्वस्तर पर 10वीं रैंक तो वहीं आराध्या, शब्दिता शर्मा, श्रेणिक कोठारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
ओलंपियाड एग्जाम्स के लिए बच्चों को विशेष कोचिंग कराई गई थी। विषयवार शिक्षकों से कराई जाती है कोचिंग- प्रिंसिपल प्रिंसिपल अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि स्कूल में छात्रों के लिए अलग से विषयवार शिक्षकों से कोचिंग कराई जाती है। प्राइमरी की सेक्शन इंचार्ज श्वेता मूंदड़ा के द्वारा इन सभी ओलंपियाड एग्जाम्स के लिए बच्चों को विशेष रूप से कोचिंग कराई गई थी।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…