CG : एम्बुलेंस पलटने से चालक की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-चराईडांड राजमार्ग पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक एम्बुलेंस चालक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, कल रात हुई दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक अमन कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस ड्राइवर मरीज को छोड़कर अंबिकापुर लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास हादसा हो गया. खराब सड़क पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नीचे खेत में पलट गई और पेड़ से टकरा गई। नारायणपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

See also  रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब सख्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *