CG : बियर-मुर्गा पार्टी की डिमांड, खाद्य निरीक्षक के खिलाफ कलेक्टर से हुई शिकायत

सुकमा जिले में विक्रेता संघ ने खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संघ के सदस्यों का कहना है कि, खाद्य निरीक्षक बियर, देसी मुर्गा और पैसे मांगते हैं। इस मामले को लेकर सुकमा के कलेक्टर से भी शिकायत की गई है।

दरअसल, दोरनापाल विक्रेता संघ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू उन्हें परेशान कर रहे हैं। बेवजह गाली-गलौच करते हैं। जब मन आए तब 5 हजार, 10 हजार रुपए वसूल लेते हैं। साथ ही भौतिक सत्यापन के नाम पर हर महीने 5 हजार रुपए वसूलते हैं। साथ ही मशीन खराब होने पर विक्रेताओं को इसका जिम्मेदार ठहराते हैं। इसके अलावा निरीक्षण के नाम पर रात 7 से 8 बजे दोरनापाल से जगरगुंडा जाकर रात में 11 से 12 बजे के बीच देसी मुर्गा और बियर मंगवाते हैं। खाना बनाने के लिए कहते हैं। यदि उनकी बात नहीं मानते तो वे गाली-गलौच पर उतर जाते हैं।

See also  CG : रेलवे स्टेशन छोड़कर गए पिता, सुबह मिली बेटे की मौत की खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *