CG : थाने की छत से कूदा आरोपी, पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फुर्र 

जशपुर बगीचा थाना से अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपी साहिल अंसारी हथकड़ी खोलने के बाद छत से कूद कर फरार हो गया. इस आरोपी की तलाश में लगी पुलिस की तीन टीमों को चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही बरतने के इस मामले में उच्च अधिकारी ने बगीचा थाने के तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें कि बगीचा थाने में पीड़ित नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने साहिद खान के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया था. इस आरोपी की कोरबा में लोकेशन मिलने पर बगीचा थाने की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया था.

See also  सीएम साय ने तैयार किया स्मृति ईरानी का दौरा प्लान, अलग-अलग स्तर पर होंगी बैठकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *