CG : पेन चोरी, दुकानदार ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा

 जशपुर जिले में एक नाबालिक बच्चें को रस्सी से बांधकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्चे के ऊपर स्टेशनरी समान चोरी करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव में बालाजी पुस्तक दुकान के संचालक नाबालिक बच्चे को बंधक बनाकर जमीन में लिटा दिया. फिर बच्चे के साथ मारपीट भी किया. बच्चे पर पुस्तक दुकान से कंपाक्स बॉक्स और पेन चोरी करने का आरोप लगाकर दुकान संचालक ने उसे बंधक बनाकर रखा है.

पत्थलगांव SDOP हरीश पाटिल ने इस मामले में कहा कि अभी वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद दुकान संचालक पर कार्रवाई की जाएगी

See also  जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 5-6 घंटे, वहां एनएमडीसी ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *