CG : जवानों ने कई नक्सलियों को किया घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। बताया जा रहा है कि, ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद है। सर्चिंग जारी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर पहुंचे। यहां नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं।

See also  CG : विवेकानंद नगर में प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा होते ही गूंजे जयकारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *