Home » राजनांदगांव में निगम के सभी 8 एल्डरमैन की नियुक्ति निरस्त – CG में निकायों के 1200 से अधिक मनोनीत पार्षदों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म

राजनांदगांव में निगम के सभी 8 एल्डरमैन की नियुक्ति निरस्त – CG में निकायों के 1200 से अधिक मनोनीत पार्षदों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म

23/12/2023

राजनांदगांव नगर निगम के सभी 8 एल्डरमैन की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। राज्य सरकार ने नगर निगम के सभी एल्डरमैन की नियुक्ति निरस्त कर दी है। शुक्रवार दोपहर को इसके लिए आदेश जारी किया गया था। नगर निगम में कांग्रेस सरकार ने 8 नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) की नियुक्ति की थी, जिसमें मामराज अग्रवाल, एजाजुर रहमान, अनिता बक्सेरिया, राजेंद्र व्यास, झम्मन देवांगन, प्रभात गुप्ता, हेमू सोनी और प्रतिभा बंजारे शामिल थे। जारी आदेश के बाद इन सभी की नियुक्ति निरस्त हो गई है। इसके अलावा जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में नियुक्त एल्डरमैन की भी नियुक्ति रद्द हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के 1200 से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। दरअसल राज्य सरकार निगमों में अपने कुछ पार्षदों को नामांकित करती है। पूर्ववर्ती सरकार ने दर्जनों एल्डरमैनों की नियुक्तियां की थीं। अब उन तमाम एल्डरमैन की नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में हुई नियुक्तियों को लेकर GAD ने निर्देश जारी किया था, जिसके बाद अधिकांश निगम, मंडल और प्राधिकरण से अध्यक्ष व सदस्यों को हटा दिया गया था। अब एल्डरमैन की भी सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

Leave a comment