कटनी
कटनी-दमोह मार्ग पर रीठी थाना क्षेत्र के देवरीकला रेलवे फाटक में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गुड्स ट्रेन के चालक की सूझबूझ के और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते स्थिति संभल गई।
बुधवार शाम लगभग पांच बजे जब देवरीकला रेलवे फाटक ट्रेन के आने से पहले बंद होने लगा तो सायरन बजने लगा।
इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 1791 का चालक जल्दी में फाटक पार करने की कोशिश करने लगा। दोनों गेट के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही ट्रक अचानक से बंद हो गया और चालक द्वारा बार-बार प्रयास करने के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका।
इस बीच दमोह की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ रही थी। ट्रैक पर खड़े ट्रक को देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मालगाड़ी चालक ने सतर्कता दिखाई और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी।
इस बीच गेटमैन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बंद पड़े ट्रक को पीछे से एक अन्य ट्रक की मदद से धक्का लगाकर रेलवे ट्रैक से बाहर किया।
इसके बाद ही फाटक को पूरी तरह बंद किया गया और मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…