रतलाम
मध्य प्रदेश में रतलाम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें जेठ ने अपनी को जिंदा जलाकर मार डाला। महिला की पहचान निर्मला के तौर पर हुई है जो अपने दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रहती थी। 6 महीने पहले ही महिला के पति प्रकाश ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर जेठसुरेश ने निर्मला की हत्या कर दी। वो अपने छोटे भाई की आत्महत्या के लिए निर्मला को जिम्मेदार ठहराता था।
शनिवार को भी इसी मामले को लेकर घर में विवाद छिड़ गया जिसके बाद जेठ ने भाभी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे घसीटकर घर के बाहर फेंक दिया और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस घटना में पीड़िता काफी ज्यादा जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश ने ना सिर्फ निर्मला को जिंदा जलाकर उसकी हत्या की बल्कि उसके भाई को फोन कर वारदाात की जानकारी भी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक निर्मला के भाई ने बताया कि हमें सुरेश का फोन आया कि हमने तुम्हारी बहन को आग लगा दी है। वह मेरी बहन को उसके पति की मौत के लिए दोषी ठहराता था। उन्होंने बताया कि वो काफी समय से उनकी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा, मैं आज उसे घर लाने जा रहा था जब उन्होंने हमें फोन करके कहा कि उन्होंने उसे मार डाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…
इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…
उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…
उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…